करंट अफेयर्स क्विज current affair quiz #3
Studyclub24 आपके सामने Daily Current Affairs Quiz ले कर आया है, जहा पर हिंदी भाषा मे भी Quiz दे सकते है | हम सारे महत्वपूर्ण प्रश्न करेगे जिसके परीक्षा मे आने की काफी संभावना है | Current Affairs हर परीक्षा मे पुछा जाता है चाहे वोह exam Bank,Insurance का हो या UPSC,SSC,Defence,State Government exams.Quiz देने के बाद अपना score कमेंट section मे जरुर बताये और साथ ही साथ इस Quiz को whatsapp,facebook,इत्यादि पर जरुर share करे |
All The Best !!
1. हाल ही में किस अन्तराष्ट्रीय संस्था द्वारा किये गये अध्ययन में कहा गया है कि वर्ष 2025 तक मशीनें मनुष्यों की तुलना में अधिक काम करेंगी?
a. विश्व स्वास्थ्य संगठन
b. संयुक्त राष्ट्र
c. वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम
d. ब्लूमबर्ग
2. हाल ही में किस शहर में ऑड-इवन स्कीम के तहत सुप्रीम कोर्ट ने दोपहिया वाहनों एवं महिलाओं को छूट प्रदान की?
a. मुंबई
b. बंगलुरु
c. चेन्नई
d. दिल्ली
3. किस अंतरराष्ट्रीय एजेंसी ने अपनी ताजा रिपोर्ट में यह दावा किया है कि वर्ष 2017 में शिशु मृत्यु दर पिछले पांच वर्षों में सबसे कम दर्ज की गई हैं?
a. वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम
b. संयुक्त राष्ट्र
c. एशियन बैंक
d. बैंक ऑफ़ अमेरिका
4. हाल ही में सरकार द्वारा तीन बैंकों के विलय की घोषणा की. देना बैंक और बैंक ऑफ़ बड़ौदा के अलावा तीसरा बैंक कौन सा है?
a. केनरा बैंक
b. ओरिएंटल बैंक ऑफ़ कॉमर्स
c. सेंट्रल बैंक
d. विजया बैंक
5. हाल ही में प्रतिष्ठित टाइम मैगज़ीन को निम्नलिखित में से किसने ख़रीदा है?
a. जेफ़ बेज़ोस
b. मार्क बेनिऑफ
c. पार्कर हेरिस
d. डेनिअल स्टुअर्ट
6. अमेरिका ने हाल ही में किस देश से आयात होने वाले 200 अरब डॉलर के माल पर 10% शुल्क लगाने का निर्णय लिया है?
a. भारत
b. रूस
c. जापान
d. चीन
7. रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) ने कितने करोड़ रुपये के स्वदेश निर्मित रक्षा उपकरणों की खरीद के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी हैं?
a. 9,100 करोड़
b. 7,100 करोड़
c. 9,908 करोड़
d. 6,150 करोड़
8. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और किस देश के राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोआन के बीच सीरिया के इदलिब प्रांत में डिमिलिट्राइज़्ड (सेना हटाना) ज़ोन बनाने पर सहमति बनी है?
a. चीन
b. नेपाल
c. तुर्की
d. इराक
9. किस देश की सरकार ने कहा है कि वर्ष 2019 में सिर्फ 30,000 शरणार्थियों को देश में प्रवेश की अनुमति मिलेगी, जबकि वर्ष 2018 में यह संख्या 45,000 है?
a. नेपाल
b. अमेरिका
c. चीन
d. रूस
10. केंद्र सरकार ने किस बीमा योजना के अंतर्गत बीमा दावों के निपटान में विलंब करने वाले राज्यों और बीमा कंपनियों पर जुर्माना लगाने के प्रस्ताव को शामिल किया है?
a. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
b. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
c. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
d. प्रधान मंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना
ANSWER
1.c. वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम
2.d. दिल्ली
3.b. संयुक्त राष्ट्र
4.d. विजया बैंक
5.b. मार्क बेनिऑफ़
6. d. चीन
7. a. 9,100 करोड़
8. c. तुर्की
9. b. अमेरिका
10. a. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

