Ads Area

22 अप्रैल के इतिहास की प्रमुख ओर एतिहासिक घटनाएं । Most Important Things on 22 April | On This Day | Today History

22 अप्रैल  के इतिहास की प्रमुख ओर एतिहासिक घटनाएं।

The Entire History  of 22 April
The Entire History of 22 April 
22 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( 22 April Most Importan Things)

1500 – पुर्तगाली नाविक पेड्रो अलवेयर कैब्राल ने ब्राजील की खोज की।
1517 – तुर्की ने काहिरा पर कब्जा किया।
1521 – फ्रांसीसी सम्राट फ्रेंकाइस प्रथम ने स्पेन पर आक्रमण की घोषणा की।
1673 – न्यूयॉर्क एवं बोस्टन के बीच डाक सेवा की शुरुआत हुई।
1760 – वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया।
1792 – अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने यूरोप के युद्ध में अमेरिकी तटस्थता की घोषणा की।
1837 – दक्षिणी सीरिया में भूकंप से हजारों लोग मरे।
1895 – क्यूबा वासियों ने स्पेन के साम्राज्यवाद से छुटकारा पाने के लिए पुन: व्रिदोह किया।
1905 – रूस के सेंट पीट्सबर्ग में मजदूरों पर गोलियां चलाई गयी जिसमें 500 से ज्यादा लोग मरे।
1906 – यूनान के एथेंस में 10वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।
1915 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने पहली बार जहरीली गैस का इस्तेमाल किया।
1921 – स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने देश सेवा के लिए भारतीय सिविल सेवा की नौकरी से इस्तीफा दिया।
1924 – रैमसे मैकडोनाल्ड ब्रिटेन में लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने।
1926 – पर्सिया, तुर्की और अफगानिस्तान के बीच सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1931 – मिस्र और इराक ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने न्यू गिनी में जापानी के खिलाफ एक बड़े हमले की शुरुआत की।
1948 – अवैध इस्राईल के गठन के दौरान ज़ायोनियों ने पश्चिमोत्तरी फ़िलिस्तीन के तटवर्ती नगर हैफ़ा पर आक्रमण किया जिसमें 500 फ़िलिस्तीनी शहीद और 200 घायल हो गये।
1954 – तत्कालीन सोवियत रूस यूनेस्को में शामिल हुआ।
1958 – एडमिरल आर डी कटारी भारतीय नौसेना में पहले प्रमुख बने।
1961 – अलजीरिया की राजधानी में फ़्रांस की विशेष सेना ने कम से कम 1200 लोगों की हत्या की।
1963 – देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई।
1966 – तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1970 – बोइंग 747 का न्यूयॉर्क एवं लंदन के बीच पहली व्यावसायिक उड़ान शुरु हुई।
1970 – पृथ्वी पर मौजूद पेड़-पौधों और जीव-जन्तुओं को बचाने और दुनियाभर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लक्ष्य के लिए अमेरिका के लाखों लोगों ने पहली बार ‘पृथ्वी दिवस’ यानि 'अर्थ डे' मनाया।
1977 – आॅप्टिकल फाइबर को पहली बार टेलीफोन ट्रैफिक में यूज किया गया।
1983 – अंतरिक्ष यान सोयूज टी-8 पृथ्वी पर लौटा।
1992 – मैक्सिको में सीवर गैस विस्फोट में करीब 200 लोगों की मौत हुई।
1993 – इंडियन एयरलांइस का विमान औरंगाबाद मे दुर्घटनाग्रस्त, 61 यात्रियों की मौत।
2002 - पाकिस्तान में पर्ल हत्याकांड की सुनवाई प्रारम्भ।
2004 - उत्तर कोरिया में ट्रेनों की भीषण टक्कर, लगभग 3000 हताहत।
2005 - बांडुंग (इंडोनेशिया) में 50 वर्षों के बाद दूसरा एशियाई-अफ़्रीकी सम्मेलन आरम्भ।
2006 – इवा मोराल्स ने बोलीविया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2008 - भाजपा के महासचिव गोपीनाथ मुण्डे ने अपना इस्तीफ़ा वापस लिया।
2008 - रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को लुडविग नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2010 - दिल्ली के ज़िला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश एसपी गर्ग ने वर्ष 1996 में लाजपत नगर बाज़ार में हुए विस्फ़ोट मामले में दोषी छह लोगों में से तीन मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद अली बट्ट और मिर्जा निशार हुसैन को मौत की सज़ा सुनायी।
2010 – लंबे समय से इनकार करते आ रहे चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी पर तिब्बत के पास सांग्पो में बांध बनाने की बात स्वीकार कर ली।
2012 – लंदन मैराथन के दौरान एक 30 वर्षीय महिला प्रतिभागी की अचानक गिरकर मौत हुई।
2015 – उक्रेन के दोनेत्स्क में हुए विस्फोट में 13 लोगों की माैत।

22 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति ( 22 April Famous People Birth)

1760 - अकबर द्वितीय - मुग़ल वंश का 18वाँ बादशाह था।
1851 - सर गंगा राम - प्रसिद्ध इंजीनियर, समाजसेवी और भारत में हरित क्रांति के नायक थे।
1870 – रूस के मार्क्सवादी विचारक व्लादिमीर लेनिन का जन्म हुआ। लेनिन ने रुसी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की और 1917 में हुई रुसी क्रांति का नेतृत्व किया।
1914 - बी. आर. चोपड़ा - हिन्दी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
1916 - कानन देवी - भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फ़िल्म निर्माता।
1936 - पी. चंद्रशेखर राव, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में समुद्र के क़ानून के न्यायाधीश ।
1952 - कमला प्रसाद बिसेसर - भारतीय मूल की कैरेबियन द्वीप त्रिनिनाद एवं टोबैगो की महिला प्रधानमंत्री।
1974 - चेतन भगत- मशहूर उपन्यास लेखक।

22 अप्रॅल को हुए निधन ( 22 April Famous People Death)

1969 - जोगेशचंद्र चटर्जी - 'काकोरी कांड' के प्रसिद्ध क्रांतिकारी थे।
1980 - मंगूराम - समाज सुधारक थे।
2001 - महमूद अली ख़ाँ - भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
2013 - लालगुड़ी जयरमण - भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक।

22 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ( 22 April Most Importan Festival and Day)

▪ श्री जोगेश चन्द्र चटर्जी स्मृति दिवस ।
▪ विश्व वसुन्धरा / पृथ्वी दिवस।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Ads Area