7 अगस्त के इतिहास की प्रमुख ओर एतिहासिक घटनाएं । Most important things on 7 August

Mk PaTeL 0

7 अगस्त के इतिहास की प्रमुख ओर एतिहासिक घटनाएं 

The entire history of 7 August
The Entire History of 7 August 

7 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( 7 August Most Important Things)

322 ईसा पूर्व – सिंकदर महान की मौत के बाद उनके राज्य मैसोडेनिया और एथेंस के बीच लड़ाई की शुरुआत हुई।
1606 – शेक्सपियर की नाटक मैक्बेथ का पहली बार मंचन किंग जेम्स प्रथम के लिए किया गया।
1668 – प्रसिद्ध न्यूटन ने ट्रिनीटी कॉलेज कैंब्रिज से मास्टर डिग्री हासिल की।
1753 – ब्रिटेन म्यूजियम की स्थापना पार्लियामेंट एक्ट के तहत की गई।
1880 - उचित वक्ता पण्डित दुर्गाप्रसाद मिश्र द्वारा प्रकाशित होने वाला समाचार पत्र था।
1905 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश सामानों के बहिष्कार की घोषणा की।
1914 – रूस ने पूर्वी परूसिया पर हमला किया।
1944 – 51 फीट लंबाई, 8 फीट ऊंचाई और पांच टन के वजन वाले पहले इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर का निर्माण हुआ।
1946 – ब्रिटेन ने पहली बार सिक्के पर एक अश्वेत की तस्वीर उकेरने को मंजूरी दी।
1947 – बृहन मुंबई नगर निगम ने बॉम्बे बिजली वितरण और परिवहन कंपनी बेस्ट का अधिग्रहण किया।
1957 – अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1959 – एक्सप्लोरर 6 ने पहली बार अंतरिक्ष से धरती की ली गई तस्वीर प्रसारित की।
1960 – अफ़्रीक़ा महाद्वीप के देश आइवरी कोस्ट को फ़्रांस के अधिकार से स्वतंत्रता मिली।
1970 – पहले कंप्यूटर चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
1982 – अमरीका लेबनान और फ़िलिस्तीन के स्वतंत्रता संगठन के बीच बैरुत में समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1985 – गीत सेठी विश्व अमेचर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीतने वाले तीसरे भारतीय बने।
1990 – अमेरिका ने सऊदी अरब में सेना तैनात कर ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड की शुरूआत की।
1994 – इजरायल और जॉर्डन के बीच पहली टेलीफोन सेवा शुरु हुई।
1996 - अमेरिकी वैज्ञानिकों द्वारा 13 हज़ार वर्ष पूर्व पृथ्वी पर गिरे उल्का पिंड के अवशेषों से मंगल ग्रह पर एक कोशिका वाले जीवों के होने की संभावना का पता चला।
1998 - केन्या एवं तंजानिया की राजधानियों में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर आतंकवादी हमले में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु।
1999 - पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने एक बार फिर भारत से वार्ता की पेशकश की।
2000 - रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन द्वारा एक क़ानून पर हस्ताक्षर कर अपनी शक्ति का विस्तार।
2003 - बगदाद में जार्डन दूतावास के बाहर हुए कार बम विस्फोट में 12 लोगों की मृत्यु।
2005 - इस्रायल के वित्तमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2008 - सार्वजनिक क्षेत्र के देना बैंक ने अपनी प्रथान ब्याज दरें 0.75% बढ़ाकर 14.25% करने की घोषणा की।
2008 - सार्वजनिक क्षेत्र के कार्पोरेशन बैंक ने अपनी बेंचमार्क ब्याज दर में 0.50% बढ़ोतरी किए जाने की घोषणा की।
2012 – नाइजीरिया के ओकेन में चर्च में तीन बंदूकधारियों ने हमला कर 19 लोगों की हत्या की।

7 अगस्त को जन्मे व्यक्ति ( 7 August Famous People Birth)


1304 – इटली के शायर और लेखक फ़्रैन्सिसको पेटर्क का जन्म हुआ। उन्होंने सादा शब्दों के शेरों से बहुत ख्याति प्राप्त की।
1702 - मुहम्मदशाह रौशन अख़्तर - मुग़ल वंश का 14वाँ बादशाह था।
1871 - अवनीन्द्रनाथ ठाकुर, प्रख्यात कलाकार तथा साहित्यकार।
1904 - वासुदेव शरण अग्रवाल- भारत के प्रसिद्ध विद्वान।
1925 - एम. एस. स्वामीनाथन - प्रसिद्ध भारतीय कृषि वैज्ञानिक तथा 'हरित क्रांति' के अगुआ।
1975 – दक्षिण अफ्रीका की अभिनेत्री चार्लीज थेरोन का जन्म हुआ।

7 अगस्त को हुए निधन( 7 August Famous People Death)


1941 - रवीन्द्रनाथ टैगोर, भारतीय लेखक, नोबेल पुरस्कार विजेता।इन्होंने ही भारत का राष्ट्रीय गान लिखा।
1974 - वर्जीनिया एपगर - अमेरिकी प्रसूति एनेस्थेटिस्ट थीं।
1976 - पी. सी. अदिचन - चौथी लोकसभा के सदस्य ।
2009 - गुलशन बावरा - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार थे।
2019 - सुषमा स्वराज

7 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (7 August Important Festival And Day)


▪श्री रवींद्र नाथ टैगोर जी स्मृति दिवस ।
▪राष्ट्रीय हथकरघा दिवस।
▪विश्व स्तनपान सप्ताह समाप्त।
Tags

Post a Comment

0 Comments