एशिया महाद्वीप से सम्बन्धित महत्वपूर्ण तथ्य व जानकारी – हेलो दोस्तों Patel Academy में आपका स्वागत है। इस पोस्ट में हम आपको सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न उत्तर दिए हैं यह प्रश्न उत्तर पहले परीक्षाओं में भी पूछे जा चुके हैं और आगे भी पूछे जा सकते है .अगर कोई भी विद्यार्थी किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो उनको सामान्य ज्ञान से संबंधित जानकारी होना बहुत आवश्यक है.इसलिए उम्मीदवारों को इस पोस्ट में सामान्य ज्ञान से संबंधित भारत के प्रमुख राजवंश तथा उनके संस्थापकों के नाम .यह प्रश्न हर बार परीक्षाओं में पूछे जाते है .यह प्रश्न उत्तर आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकते हैं तो इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें . अगर यह प्रश्न उत्तर आपको फायदेमंद लगे तो दूसरों को शेयर जरुर करें .
भारत और विश्व के देशों के बीच सेना युद्धाभ्यास, Army exercise between India and countries of the world,भारत के युद्ध अभ्यास,भारत के सैन्य अभ्यास 2020 pdf,भारत के सैन्य अभ्यास 2020 pdf download,युद्ध अभ्यास लिस्ट 2020,भारत के सैन्य अभ्यास 2021 list,भारत के प्रमुख सैन्य अभ्यास 2020
ये प्रश्न आगामी सभी Exam (P.T.E.T.), STC, RPSC Teacher Exams (Ist Grade, 2nd Grade, 3rd Grade), NET, SLET, Patwar Exam, LDC, SI, DLBRAJ, Patwari, RPSC-Clerk, RAS, Rajasthan Junior Accountant, LDC, RICEM, Informative के लिये उपयोगी हे।
एशिया महाद्वीप (Asia Continent) –
एशिया विश्व के सात महाद्वीपों में से सबसे बड़ा महाद्वीप है एवं सारे धर्मों की जन्मभूमि है। विश्व में सर्वाधिक आबादी वाले दो देश चीन और भारत इसी महाद्वीप पर अवस्थित हैं। यह क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनो ही दृष्टि से पृथ्वी का सबसे बड़ा महाद्वीप है। अधिकतर प्राचीन सभ्यतायें एशिया महाद्वीप की नदियों के किनारे विकसित हुई, इसी कारण इन नदियों को सभ्यता का पालना कहा जाता है।
क्षेत्रीय सीमाएं व विस्तार –
एशिया महाद्वीप का अधिकांश भाग उत्तरी गोलार्द्ध में ही अवस्थित है। पूरब में प्रशांत महासागर पश्चिम में यूराल पर्वत, कैस्पियन सागर, काला सागर व भूमध्यसागर अवस्थित हैं। उत्तर में आर्कटिक महासागर और दक्षिण में हिंद महासागर अवस्थित है। स्वेज नहर व लाल सागर इसे अफ्रीका महाद्वीप से अलग करते हैं। बेरिंग जलसंधि एशिया को उत्तरी अमेरिका से अलग करती है। अरब प्रायद्वीप विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप है।
एशिया महाद्वीप से सम्बन्धित महत्वपूर्ण तथ्य –
• विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप एशिया है।
• विश्व के क्षेत्रफल का लगभग 29.5% भाग एशिया के पास है।
• सभी प्रमुख धर्मों की जन्म स्थली एशिया महाद्वीप है।
• माउंट एवरेस्ट एशिया के साथ साथ विश्व का सर्वोच्च पर्वत शिखर है।
• विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या एशिया महाद्वीप पर वास करती है।
• विश्व का सबसे विस्तृत पठार तिब्बत का पठार इसी महाद्वीप पर है।
• तिब्बत का पठार मध्य एशिया में 2 लाख वर्गकिलोमीटर में विस्तृत है।
• विश्व का सबसे ऊंचा पठार पामीर का पठार एशिया में ही है।
• पामीर के पठार को विश्व की छत कहा जाता है।
• लाल सागर व स्वेज नहर एशिया को अफ्रीका से अलग करती हैं।
• बेरिंग जलसंधि एशिया को उत्तरी अमेरिका से अलग करती है।
• एशिया महाद्वीप के तीन प्रायद्वीप हैं– अरब प्रायद्वीप, दक्कन का प्रायद्वीप, इंडोचीन का प्रायद्वीप।
• विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप अरब का प्रायद्वीप एशिया महाद्वीप पर अवस्थित है।
• यह विश्व के कुल क्षेत्र का लगभग 1/3 भाग पर फैला है।
• एशिया महाद्वीप चावल, जूट, कपास, सिल्क आदि के उत्पादन में पहले स्थान पर है।
• सबसे बड़ा देश – चीन
• सबसे छोटा देश – मालदीव
• सबसे लम्बी नदी – यांगटीसीक्यांग
• सबसे बड़ी झील – कैस्पियन सागर
• सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – माउंट एवरेस्ट (8850 मी)